मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के रजौहा बाजार में पैदल जा रहे वृद्ध की सड़क पर गिरने से हुई मौत
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के रजौहा बाजार के पास पैदल चल कर जा रहे एक वृद्ध की सड़क पर गिरने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार जमुना जायसवाल वृद्ध जनपद सोनभद्र के चुर्क के रहने वाले थे , जो दो दिन पहले ही मड़िहान क्षेत्र के रजौहा गांव में आए हुए थे , बाजार से कुछ सामान लेकर लौट रहे थे , इसी दौरान अचानक सड़क के किनारे गिरने से उनकी मौत हो गई , ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर चुर्क के लिए रवाना हो गए ,