मिर्ज़ापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
मिर्ज़ापुर विश्व आदिवासी दिवस पर आज गोंड आदिवासी समाज द्वारा नगर क्षेत्र में रैली निकाली गई , गोंड आदिवासी समाज की रैली में मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी भी शामिल हुए , हम आपको बता दे कि हर वर्ष के 09 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया जाता है , जिसमें गौंड आदिवासी समाज के द्वारा रैली निकालकर समाज के लोगो मे जागरूकता और अधिकारों के लिए बारे में अवगत कराया जाता है , आज की रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए , साथ ही मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी भी गौड़ समाज की रैली में शामिल हुए , इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की आदिवासी समाज के सुरक्षा, जागरूकता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर साल आदिवासी दिवस मनाया जाता है , विश्व के हर कोने में विभिन्न संस्कृति, भाषाओं और विविधताओं के आदिवासी समाज के लोग रहते है , देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए है , द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश की पहली आदिवासी महिला सबसे शीर्ष संवैधानिक पद को संभाला है , आदिवासी समाज ने जहा स्वतंत्रता में अपनी भूमिका निभाई थी , तो वही आदिवासी समाज ने पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाई है ,