मिर्ज़ापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर में आयोजित आज राष्ट्रीय लोक अदालत का इलाहाबाद प्रशासनिक हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया , इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के मिर्ज़ापुर न्यायालय कैम्पस में पहुचने पर जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए स्वागत् कर गार्द की सलामी दी गयी, उसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया, सभी अधिकारी व मर्मचारियो को संबंधित दिशा-निर्देश देकर सतर्क ड्यूटी कर कार्यसंपादित के लिए निर्देशित किया ,