मिर्ज़ापुर में मड़िहान विधायक ने 68 नव नियुक्त स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र किया वितरण
उत्तर प्रदेश के 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स, 48 आयुष चिकित्सा शिक्षक को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवान्स लाइफ सपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण माँ विन्ध्यवासिनी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के भवन में चलता रहा, उसी क्रम में मिर्ज़ापुर में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 68 नव नियुक्त स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र अपने हाथों से वितरण किया, ऐसे मौके पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से रोजगार के क्षेत्र मे बड़ी संख्या मे लोगो को सरकारी नौकरी दी जा रही है, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा लखनऊ मे एवं जनपद मिर्ज़ापुर मे नवनियुक्त चिकित्सा शिक्षकों एवं स्टाफ नर्सो का नियुक्ति पत्र वितरण करने का सौभाग्य हमे मिला, कार्यक्रम का आयोजन माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे किया गया था, इस मौके पर सभी लाभार्थी विधायक जी के हाथ से नियुक्ति पर पत्र पाकर काफी खुश दिखे , कार्यक्रम मे विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज आर0बी0 कमल मौजूद रहें,