मिर्ज़ापुर में मोदी जी और योगी जी द्वारा संचालित योजना को संकल्प विकसित भारत यात्रा में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक जनता के बीच खूब ललकारे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल वैसे तो जनपद के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ को जनता के बीच ललकार कर पहुंचाने वाले लोकप्रिय जनपतिनिधि है, जिन्हें जनता विकास पुरुष के नाम से पुकारती है , जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के भलाई के लिए जो भी कार्य किया, वो ऐतिहासिक किया , इन दिनों पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल हमारा संकल्प विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ को जनता के बीच अपनी ललकार से एक एक योजना की जानकारी से अवगत करा रहे है , आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलखरा, और ग्राम नदिहार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में मोदी जी और योगी जी द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे मे विस्तृत रूप से किसानों के बीच चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि विकासखंड राजगढ़ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों का राशन योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभार्थियों का फॉर्म भरवाकर लाभान्वित किया गया , भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार मोदी वैन द्वारा किया जा रहा है , जिससे सभी जनमानस तक जानकारी पहुंच सके कि सरकार जनता के हित मे कितनी योजना चल रही है , जिन्होंने अभी तक कुछ योजना का लाभ न लिया हो वो सरकार की योजना का लाभ उठाये , इस अवसर पर भाजपा मंडल राजगढ़ अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, हेमलता सिंह, समरजीत सोनी एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा, बीओ पीआरडी अभय, ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह, रामबली सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,