मिर्ज़ापुर में मानसून की पहली बारिश में किसानों के खिले चेहरे झमाझम हुई बरसात से फसलों को फायदा
मिर्ज़ापुर में मानसून की पहली बारिश की दस्तख से लंबे समय से बारिश न होने से मुरझाए किसानों के चेहरे खिल गए , बीती रात झमाझम हुई बरसात से किसान की फसलों को फायदा पहुंचेगा , देर रात गरज चमक के साथ कभी हल्की तो कभी तेज हो रही थी बरसात जहा किसानों के चेहरों पर खुशी रही, तो वही कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से कुछ लोगो की झुलस कर दुखद मौत से परिवार में मातम पसर गया , तो कई लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल भी हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है , देर रात बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, लोगो को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है , मंगलवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार की सुबह तक अपने पूरे शबाब और रौ में जारी रही , इससे खेतों में पानी भर गया, सूख रही फसल को नया जीवन मिल गया है, इसी के साथ उमस भरी गर्मी को झेल रहे लोगों ने राहत मिली है ,