मिर्ज़ापुर में भी एक प्राइवेट स्कूल का टीचर बना जल्लाद मासूम बच्ची को जल्लादों की तरह पीटा
मिर्ज़ापुर अभी आजमगढ़ जनपद में छात्रा की मौत का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि मिर्ज़ापुर के एक प्राइवेट स्कूल का टीचर जल्लाद बनकर एक मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए बुरी तरह से पीटकर उसके हाथों को लहूलुहान कर दिया कि उसने मैथ में अपना होमवर्क पूरा नही किया था , कक्षा 5वी की छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल ने जल्लाद की तरह उसके हाथो पर 50 डंडे मारकर मासूम का हाथ लहूलुहान कर दिया , लेकिन जल्लाद टीचर का इतनी सजा देने के बाद भी उसके मन का जल्लाद पन खत्म नही हुआ था , तो उसने बच्ची से कान पकड़ कर दो सौ बार उठक बैठक भी कराया , मासूम को अचानक मिली इतनी कठोर सजा की वजह से उसकी तबियत खराब हो गयी , उसको बुखार आने लगा , डर के मारे मासूम छात्रा स्कूल जाना भी बन्द कर दिया , आज छात्र के पिता अपनी बच्ची को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुचकर जिलाधिकारी को पत्र सौपकर उनसे न्याय की गुहार लगा है , दरसल पूरा मामला माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल का है , तो वही सारे मामले को संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल बंद हो जाने की वजह से जांच पूरा नही हो सका था , जांच के बाद दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही किया जाएगा , वही मासूम बच्ची ने बताया कि प्रिंसिपल ने स्वयं ही उसे करीब 50 बार हाथो पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया है , वही छात्रा के पिता ने बताया कि एक हफ्ते से हमारी बच्ची मार से डरकर स्कूल नही जा रही है , मेरी बेटी को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है , घटना बीते 5 अगस्त की है , बच्ची डर गयी है और मार की वजह से एक हफ्ते से बुखार में पड़ी है , जिसको लेकर आज जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है ,