मिर्ज़ापुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28586 मामलों का हुआ निस्तारण
मिर्ज़ापुर जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना वाहन दावा अधिकरण राम प्यारे, एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये , जनपद न्यायाधीश अनमोन पाल ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालतें को सफल बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को निस्तारण करने एवं वादकारियों को व्यापक सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए , पारिवारिक न्यायालय में लम्बित 27 पारिवारिक मामलों को सुलह-समझौत कराते हुए पति-पत्नी को साथ-साथ रहने के लिए राजी किया , मोटर अधिकरण राम प्यारे ने 62 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण करते हुए 2 करोड़ 74 लाख, 39 हजार 056 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये गये , अपर जिला जज सचिव डीएलएसए लाल बाबू यादव ने 580 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और 7.60 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये , इसी तरह सभी न्यायालय ने आज कुल 28586 मामलों का निस्तारण हुआ , अपर जिलाधिकारी वि0/रा० नोडल अधिकारी रा.लो. अ. शिव प्रताप शुक्ला के प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा 21951 मामलों का निस्तारण किया गया , ई-चालान यातायात के 2220 चालानो का निस्तारण हुआ और 10 लाख 80 हजार 600/- रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए ,