मिर्ज़ापुर मृतक गार्ड के परिजन को जिलाधिकारी ने दिया तीस हजार का सहायता राशि
मिर्ज़ापुर एक्सिस बैंक कैश वैन लूटकांड जान गवाने वाले मृतक गार्ड के परिजन को आज जिलाधिकारी के निर्देश से सिटी मजिस्ट्रेट गार्ड के परिजनों को तीस हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया , 12 सितम्बर को थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक की कैश वैन की लूट कांड में गार्ड जय सिंह को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था , उनकी पत्नी सचिता को आज जिलाधिकारी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी शाखा की तरफ से तीस हजार रूपया की आर्थिक सहायता/सहयोग राशि प्रदान किया , जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं डाॅ गुलाब चन्द सचिव रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मृतक के घर पहुंचकर पत्नी सचिता को चेक प्रदान किया , साथ ही मौके पर मृतक के परिजनों को उत्तर प्रदेश शासन स्तर से अनुमन्य समस्त आर्थिक सहायता सहयोग प्रदान किये जाने की प्रक्रिया को त्वरित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया ,