मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त ने बैठक में अनुपस्थित होने पर 06 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त डाॅ मुथुकुमार स्वामी बी0 ने आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल के तीनों मुख्य विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर मण्डल के तीनो जनपदो में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन 273 परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की, बैठक में तीनो जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे , मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सड़क की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता आर0ई0डी0 की खराब प्रगति तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुये कार्यदायी संस्था सी0एण्ड0डी0एस0 के खराब प्रगति पर कारण बताओं नोटिस जारी का निर्देश दिया , मण्डलायुक्त ने विंध्याचल में अधिशासी अभियन्ता विद्युत पर कड़ी नाराजगीय व्यक्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा दिसम्बर कार्य पूर्ण होने थे अभी तक कार्य पूर्ण नही किया गया है जिस निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर अडंर ग्राउंड विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाते हुये पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, तो वही मण्डलायुक्त की बैठक में 06 अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया