मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में पुलिस ने होण्डा सिटी कार से भारी मात्रा में सिग्नेचर, जॉनीवाकर अंग्रेजी शराब पकड़ा
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में पुलिस ने तेज रफ्तार जा रही होण्डा सिटी कार का पीछा किया, तो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई, जिसकी वजह से होण्डा सिटी कार का पीछे का पहिया क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से आगे नही जा सकी , गाड़ी की तलाशी ली गयी तो डिग्गी में विभिन्न ब्रांड जिसमे जॉनीवाकर, रायल स्टेज, एटीक्किटी ब्लू, बलेंडर पराइड, सिग्नेचर के 290 बोतल शराब बरामद हुआ, पुलिस जानकारी के अनुसार वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपने हमराहियो के साथ कलवारी बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि अचानक एक होण्डा सिटी कार DL 3 CBA 6668 तेजी से कलवारी बाजार क्रॉस करते हुए घोरावल की तरफ जा रही थी , संदेह होने पर पुलिस द्वारा कार का पीछा किया गया, पीछा करने के दौरान रास्ते में बरदहवा पुलिया पर तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी पुलिया से टकरा गई, जिससे उसका पीछे का बायां पहिया क्षतिग्रस्त हो गया, गाड़ी में सवार दो व्यक्ति भागने लगे जिनका पीछा किया गया, लेकिन वह फरार हो गए, गाड़ी की तलाशी ली गयी तो डिग्गी में विभिन्न ब्रांड की कुल 290 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जिसमे जॉनीवाकर, रायल स्टेज, एटीक्किटी ब्लू, बलेंडर पराइड, सिग्नेचर बरामद हुआ,