मिर्ज़ापुर भारतीय किसान यूनियन अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात
मिर्ज़ापुर भारतीय किसान यूनियन के किसान नेताओ ने आज अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकर कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में औसत से कम वर्षा हुई है , जिससे धान की खेती अति प्रभावित हुई है , खरीफ फसल के लिए खेतों में पानी नहीं होने से फसले सूख रही है , बांधों में भी पर्याप्त पानी नहीं है , सिंचाई विभाग के अधिकारी बता रहे हैं और अहरौरा बांध में सिंचाई के उपयोग के लिए 4 दिन के लिए पानी बचा है और डोंगिया बांध में अभी 6 फीट और जरगो बांध में लगभग 3 फीट पानी और चाहिए सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जा सकेगा , इस स्थिति में किसानों द्वारा लागत लगाकर बोई हुई धान की फसल सूख जाने से जीवन यापन पर खराब असर हो रहा है , डगमगपुर चुनार के मध्य गंगा नदी में लिफ्ट कैनाल द्वारा पानी लेकर दोनों जलाशयों को भरना अति आवश्यक है , इसी प्रकार किसान अपनी अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया ,