मिर्ज़ापुर भारत विकास परिषद ने UGC NEET LLM क़्वालिफाइड बच्चो को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा द्वारा आज UGC, NEET, LLM, क़्वालिफाइड किये विभिन्न विद्यालयों से आये 55 शिक्षको एवं 41 बच्चों को सम्मानित किया गया , विंध्याचल अमरावती के पास ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज में आयोजित गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह कार्यक्रम भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा द्वारा कराया गया , कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवं युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित करने के बाद सभी लोगो द्वारा वन्देमातरम गीत के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया , ज्ञानन्दा कॉलेज की निदेशिका डॉ.शीला सिंह को महिला संयोजिका डॉली सर्राफ ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया, तो वही अध्यक्ष धीरज सोनी ने आये हुए शिक्षकों व विधार्थियों का स्वागत किया , भारत विकास परिषद की तरफ से कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों से आये 55 शिक्षको और 41 बच्चों को सम्मानित किया गया, छात्र अभिनंदन समारोह में रमेशचन्द्र मालवीय, डा.शीला सिंह, पशुपतिनाथ टंडन, गोपी मोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, ललित मोहन खंडेलवाल, सुभाष गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पाठक, पंकज खत्री, रामजी गुप्ता, पूजा केशरवानी, विनोद केशरवानी, श्वेता अग्रवाल, राजुल अग्रवाल, रीता गुप्ता, डॉली सराफ , सुजाता केसरी, रक्षित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,