मिर्ज़ापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी सहित चार लोगों के ऊपर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ , मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवादा कलवारी खुर्द के रहने वाले पंचायत मित्र राजीव कुमार मौर्य उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र राम किसुन मौर्य के परिजनों की शिकायत पर थाना लालगंज पर मुकदमा दर्ज कराया गया है , दरसल बीती रात पंचायत मित्र राजीव कुमार मौर्य की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना लालगंज क्षेत्र के पतुलखी में सड़क दुर्घटना हुआ, दुर्घटना में राजीव कुमार मौर्य की मौत हो गयी, मृतक के परिजनों का कहना है कि यह दुर्घटना नही साजिश के तहत हत्या है, इसको साजिश के तहत हादसा दिखाने की कोशिश की गई है, इस साजिश में बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित कुल चार लोग शामिल है , परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों पर धारा 304 A, 120 बी, 427 और 279 जे के तहत मुदकमा दर्ज किया गया , पूरे मामले को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा राजनैतिक विरोधियों द्वारा मेरे ऊपर लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है, मुझे जिलाध्यक्ष पद से हटाने में भी मेरे विरोधियो का हाथ रहा है , पुलिस मामले की जांच करे, जो दोषी हो उन पर कार्यवाही हो, जिसका भाई मरा है उसके प्रति भी मेरी भी सहानुभूति है , घटना की निष्पक्ष जांच हो, लालगंज थाना क्षेत्र का पतुलखी में हुआ था सड़क दुर्घटना ।