मिर्ज़ापुर बीएचयू साउथ कैम्पस में छात्रों के दो गुटो के बीच मारपीट मामले में कई नामजद कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मिर्जापुर बरकछा स्थित बीएचयू साउथ कैंपस में बीती रात मोटरसाइकिल टकरा जाने को लेकर बीएचयू साउथ कैम्पस के छात्रों के दो गुटो के बीच मारपीट हो गयी थी , जिसको लेकर बी-कॉम के छात्र मेन गेट बंद करके बीती रात धरने पर बैठे गए थे , बी-कॉम के छात्रों का कहना था कि बी-वॉक के छात्र आए दिन बे-वजह मारपीट करते है, साथ ही कैंपस में आये दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी कर बवाल करते है , छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स बरकछा बीएचयू साउथ कैंपस में पहुंच गई , पीड़ित छात्रों ने मांग किया कि आरोपियों को रिस्टिकेट कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया जाय , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत राजीव गांधी साउथ कैम्पस बीएचयू में दो छात्रों की मोटरसाइकिल आपस मे टकरा जाने से आपस मे झगड़ा हो गया, जिसमें कुछ छात्रों को चोट लगी थी उनको प्राथमिक उपचार के कराया गया तथा दो छात्र को गम्भीर चोट आयी थी जिन्हे ट्रामा सेण्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां इनका इलाज चल रहा है , छात्र राजीव गांधी साउथ कैम्पस बीएचयू के स्नातक वर्ष के विंध्याचल हॉस्टल व शिवालिक हॉस्टल के छात्र है, पुलिस डिप्टी चीफ प्राक्टर बीएचयू से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,