मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के मीटर रीडर कर्मचारियों ने वेतन नही मिलेने की वजह से शुरू किया प्रदर्शन रीडिंग कार्य बाधित
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग में कार्यरत मीटर रीडर का गुस्सा आखिरकार फुट पड़ा, पिछले पांच माह से उनका वेतन नही मिलने की वजह से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है, जिसको लेकर आज मीटर रीडर संविदा कर्मचारियों ने बिजली विभाग के मोर्चाघर स्थित कार्यालत पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि हम लोगो को पिछलर 5 महीने से वेतन नहीं मिला, 32 महीने का पीएफ भी नही आया, इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आज हम लोग खण्ड-1 व खण्ड-2 के सभी कर्मचारी मोर्चा घर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर अपने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है , और जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा, वहीं बिजली विभाग की अधिकारियों का कहना है कि यह सभी लोग प्राइवेट कंपनी के आउट सोर्सिंग के जरिए मीटर रीडिंग के कार्य में लगाए गए हैं , इनका वेतन भी प्राइवेट कंपनी द्वारा दिया जाता है, इसलिए इस मामले में हम लोग कुछ नहीं कर सकते ,