मिर्ज़ापुर बरौंधा चौकी क्षेत्र में बिजली विभाग चुनार एसडीओ के घर मे हुई चोरी मामले में दो सभी बहन ट्यूशन टीचर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के चुनार एसडीओ के घर मे हुई चोरी का खुलासा पढ़ने वाली टीचर ने अपनी सभी बहन संग मिलकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम , दोनो बहन गिरफ्तार पुलिस ने समान भी बरामद किया, हम आपको बता दे कि थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत बरौंधा चौकी क्षेत्र के सरस्वती बिहार कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले बिजली विभाग के चुनार एसडीओ विपिन कुमार पटेल बीते 10 जून को पड़री स्थित एक मंदिर में दर्शन पूजन करने परिवार के संग गए थे तो उसी दरम्यान उनके घर मे नकाबपोश महिला ने घुसकर घर से आभूषण, कीमती सामान व नगदी सब समान चोरी कर लिया गया था , बिजली विभाग के चुनार एसडीओ विपिन कुमार पटेल ने द्वारा पुलिस थाने में तहरीर देकर अपने घर मे चोरी का मामला दर्ज कराया था , हाईप्रोफाइल चोरी की घटना से हड़कम्प मच गया था , पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते बताया कि बच्चो को पिछले डेढ़ वर्षो से ट्यूशन पढ़ा रही दो ट्यूशन टीचरों जो आपस मे सगी बहन है, महक पाण्डेय पुत्री चन्द्र पाण्डेय व पलक पाण्डेय पुत्री चन्द्र पाण्डेय निवासी छटहा थाना पड़री दोनो बहनों को पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया, उनके कब्जे से 05 मंगलसूत्र (पीली धातू), 01 चैन (पीली धातू), 02 अंगूठी (पीली धातू), 02 जोड़ी ईयर रिंग, 01 जोड़ी बाली (पीली धातू), 08 बिछिया (सफेद धातू), 04 पायल (सफेद धातू) व 17500 रूपये नगद बरामद कर लिया , पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए दोनो ट्यूशन टीचरों को चोरी के मामले में जेल भेज दिया ,