मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री का तूफानी दौरा दर्जनों मांगलिक कार्यक्रम के साथ साथ दुःखद परिजनों के भी द्वार पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए दर्जनों मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया, तो दूसरी तरफ दुःखद परिजनों के निवास पर भी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर 68 नव नियुक्त स्टाप नर्सो को नियुक्ति पत्र वितरण कर अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलवारी में नीलेश पटेल के यहां मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंच आशीर्वाद देकर ग्राम नुनौटी चौका के रहने वाले दिनेश सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, उसके बाद अहरौरा के गोकुलधाम वाटिका में विनोद कुमार सिंह के यहां पुत्री की शादी व उनके पुत्र के तिलक कार्यक्रम में विधायक जी शामिल हुए, वहा से निकलकर ग्राम श्रुतिहार में राम दुलार सिंह के सुपौत्री की शादी में शामिल होने के लिए अदलहाट के कलावती लान में पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिए, इसी तरह से पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कई मांगलिक कार्यक्रम में एक एक कर शामिल होते रहे,