मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक ने घर घर जाकर श्याम सुंदर केसरी के लिए मांगा वोट
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज नगर पालिका परिषद मिर्ज़ापुर के पुरानी दशमी वार्ड नम्बर 17 में घर घर जाकर लोगो से जनसम्पर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के लिए वोट मांगा , मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है , हर पार्टी के नेता वार्डो में घर घर पहुच जनसम्पर्क कर रहे है , हर पार्टी के साथ निर्दल प्रत्याशी भी अपने जीत का दावा कर रही है , मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद लिए भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के लिए आज पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने पूरे लावलश्कर के साथ पुरानी दशमी वार्ड में घर घर जाकर जनसंपर्क करते हुए वोट मांग कर भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी को जिताने की अपील करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जब भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतेगा , तभी माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के हाथ मजबूत होंगे , आपका नगर स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करे , इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही ,