मिर्ज़ापुर पुलिस प्रशासन की छवि को धुमिल करने वाला बेशर्म दिवान पुलिस चौकी में नाबालिग बच्चो से करा रहा मसाज वीडियो वायरल
मिर्ज़ापुर पुलिस प्रशासन की छवि को धुमिल करने वाला बेशर्म दिवान इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भानुप्रताप आराम से कुर्सी पर बैठकर नाबालिग तीन बच्चो से मसाज करा रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया , थाना अहरौरा क्षेत्र के इमिलियाचट्टी पुलिस पर तैनात हेड कांस्टेबल भानुप्रताप पुलिस प्रशासन की छवि धुमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना जबरन क्षेत्र के नाबालिगों को बुलाकर चौकी पर बच्चो से बॉडी मसाज करवाता है , नाबालिग बच्चो ने बताया की सेवा न करने पर गाली देते है साहब , इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भानुप्रताप का नबालिग बच्चो से बॉडी मसाज करवाने का आज वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ,