मिर्ज़ापुर पुलिस ने 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ बिहार के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने 2.5 करोड़ मूल्य की हेरोइन के साथ बिहार के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम रसूलागंज के पास स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या BR 45 P 6047 से चेकिंग के दौरान
250-250 ग्राम दो पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर कार सवार दो अंतर्राज्यीय हेरोईन तस्कर 1. मोहम्मद सराफत पुत्र स्व0 मोहम्मद हसन मियाँ निवासी वार्ड नं0-07 स्टुवरगंज थाना मोहनिया जनपद भभुआ कैमूर,बिहार व 2. साबिर कलन्दर उर्फ एस.के. टी.पुत्र मोहम्मद हसन मियाँ निवासी वार्ड नं0-07 स्टुवरगंज थाना मोहनिया जनपद भभुआ कैमूर,बिहार को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,