मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षको के साथ की समीक्षा बैठक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी.सिंह द्वारा आज तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया , पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0 सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षको को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिये जाने के लिए निर्देशित किया , साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए वांछित, पुरस्कार घोषित, वारंटियों की गिरफ्तारी की जाय, मिले शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया जाय, भूमि संबंधी विवादों का समाधान थाना दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराया जाना सुनिश्चित करें , चौराहों, तिराहों पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाए , अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराया जाये , महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने के लिए महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत थाना स्तर पर महिला बीट पुलिस कर्मी द्वारा जनचौपाल लगाकर अधिक से अधिक महिलाओं को जागरुक करने के निर्देश दिये , एवं महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं कठोरतम कार्यवाही के भी निर्देश दिये ,