मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने रक्षाबन्धन त्यौहार के दृष्टिगत पैदल गस्त कर किया रूट मार्च
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा रक्षाबन्धन त्यौहार के दृष्टिगत आज नगर क्षेत्र में पैदल गस्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च कर आमजन व दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया , मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक जनपद में शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों पर रूट मार्च किया , इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, आम जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास दिलाया , पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए मनाने की लोगो से अपील की साथ ही त्यौहारों पर अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही का भरोसा दिलाया ,