मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने थाना विन्ध्याचल व लालगंज पर विभिन्न धर्मगुरुओं व ताजियादारों के साथ की बैठक
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आगामी त्योहारों मोहर्रम, कावंड यात्रा एवं गुरू पूर्णिमा के मद्देनजर आज थाना विन्ध्याचल व थाना लालगंज पर विभिन्न धर्मगुरुओं व ताजियादारों के साथ साथ पीस कमेटी के पदाधिकारियो के साथ की बैठक किया , उक्त बैठक में त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को पुलिस अधीक्षक द्वारा भौतिक स्थल निरीक्षण करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ,