मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के पहाड़ा झींगुरा के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के पहाड़ा और झींगुरा स्टेशन के बीच आज एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी , जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ा-झींगुरा स्टेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब-40 वर्ष के आस पास रही होगी , ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी , थाना पड़री पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कराते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरा की गयी ,