मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर का असर वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान मुख्य आरक्षी निलम्बित
मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला, थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत चौकी इमीलीया चट्टी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी भानुप्रताप को मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी भानुप्रताप को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया, साथ ही बताया गया कि क्षेत्राधिकारी आपरेशन द्वारा प्रारम्भिक जांच करायी जा रही है , हम आपको बता दे कि थाना अहरौरा क्षेत्र के इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भानुप्रताप अपनी बे-शर्मी की सारी हदें पार करते हुए , हेड कांस्टेबल भानुप्रताप आराम से कुर्सी पर बैठकर नाबालिग तीन बच्चो से अपनी शरीर का मसाज करा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया , वायरल वीडियो को मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए , मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया, साथ ही पूरे मामले की प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी आपरेशन द्वारा कराये जाने का निर्देश दिया है ,