मिर्ज़ापुर नगर के महंथ शिवाला पर कायस्थ समाज ने राष्ट्रीय सवर्ण आयोग गठन की मांग की
मिर्ज़ापुर नगर के महंथ शिवाला स्थित एक प्राइवेट लान पर आज कई प्रदेशों से आये कायस्थ समाज के लोगो द्वारा विशिष्ट न्यायसी समागम कार्यक्रम में राष्ट्रीय सवर्ण आयोग गठन की मांग की, समागम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा की पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, झारखंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के दर्जनों जनपदों से आए हुए विशिष्ट न्यासियों द्वारा केंद्र सरकार से "राष्ट्रीय सवर्ण आयोग" के गठन की मांग की गई, कहा गया कि इसके लिए ट्रस्ट सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा , ट्रस्ट के संरक्षक सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अब कायस्थ समाज अपनी जागरूकता, भाईचारा, सौहार्द सद्भाव व आपसी एकता के बल पर सभी स्तरों पर बहुत ही मजबूत हो गया है, जिसका प्रमाण विगत विभिन्न चुनावों में हम अपनी चट्टानी एकजुटता द्वारा दे चुके हैं ,