मिर्ज़ापुर नगर के बल्ली का अड्डा पर कच्चा मकान की दीवार गिरने से एक कि मौत दो घायल
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा मुहल्ले में आज निर्माण करा रहे एक गृह स्वामी का कच्चा मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी , इसमें गृह स्वामी सहित दो मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए , पड़ोसियों ने जब दीवार गिरने की तेज आवाज सुना तो बाहर निकलकर देखा , की दीवार गिर गयी है कुछ लोगो द्वारा पड़ोसियों को बताया गया कि इसके नीचे तीन लोग दब गए है , पड़ोसियों के शोर गुल सुनकर आस पास के अन्य लोग मौके पर पहुचकर दबे हुए तीनो लोगो को मलबा हटाकर किसी तरह से बाहर निकाला सभी को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला मंडली अस्पताल भेजा गया , जिला मंडलीय अस्पताल में डाक्टरो ने गृह स्वामी को मृत घोषित कर दिया , तो वही एक मजदूर की हालत को गम्भीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ,