मिर्ज़ापुर नगर के बरियाघाट पर ससुराल में झगड़ा कर गंगा में कूदने जा रही महिला को बचाया
मिर्ज़ापुर नगर के बरियाघाट पर आज उस समय महिला थाना इंचार्ज रीता यादव ने एक महिला की जान बचाई जब वह गंगा नदी में कूदने जा रही थी , बताया गया कि महिला जायसवाल परिवार की थी जिसका नाम नही खोला जा सकता , थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नये पुरवा की रहने वाली थी , आज ससुराल में उसके परिवार से कुछ कहा सुनी हो गया था , जिससे वह नाराज होकर सीधा नगर के बरियाघाट पहुचकर गंगा नदी में कूदने जा रही थी , वही पास में महिला थाना इंचार्ज रीता यादव मौजूद रही जिन्होंने बिना देर किए , गंगा में कूदने जा रही महिला को बचाया , उसके ससुराल वालों को भी समझा बुझाकर महिला को घर तक पहुंचाया ,