मिर्ज़ापुर नगर के आवास विकास कालोनी में बदमाशो ने छात्र को गोली मार लूटने का किया प्रयास
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में बीती रात 12 बजे के आस पास घर जा रहे बीएससी के छात्र को बदमाशो द्वारा गोली मारकर उसके बैग को लूटने का प्रयास किया गया , छात्र के कंधे में गोली लगी है जिसका इलाज जिला मंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है , घायल छात्र के अनुसार बदमाशों द्वारा उसके बैग को लूट में नाकाम रहने पर उसको गोली मार दिया , कैश वैन लूट के बाद थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना , बताया गया कि बीती देर रात करीब 12 बजे छात्र जो प्रयागराज में बीएससी की पढ़ाई करता है कल से उसका क्लास शुरू होने वाला था , वह रात में मगध एक्सप्रेस को पकड़ने गया था , उसका ट्रेन छूट गया वह अपने घर आवास विकास कालोनी की ओर पैदल ही ट्राली बैग लेकर आ रहा था , तभी रास्ते मे बाइक सवार बदमाशों ने उसके ट्राली बैग को छिनने का प्रयास किया असफल होने पर छात्र पर गोली चला दी छात्र के बाएं हाथ के कंधे के नीचे हाथ को चीरते हुए गोली निकल गयी , छात्र को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है ,