मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय युवक सड़क के किनारे पेड़ में टकराया मौके पर मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के नदना मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जाकर टकराया गया, जिसमे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल संख्या UP63AU 6290 सवार डब्लू पुत्र बैजनाथ उम्र करीब-26 वर्ष जो धमौली थाना हलिया का ही रहने वाला था, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे वृक्ष से टकराने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई , सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस बल मौके पर पहुँच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,