मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र के सीरसी बन्धा पर घुमने आये युवक की सेल्फी लेने के दौरान गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र के सीरसी बन्धा पर आज थाना लालगंज क्षेत्र के हरदी बन्धा दुबार कलां के रहने वाले राकेश बनवासी पुत्र तोलन बनवासी उम्र करीब 24 वर्ष जो सीरसी बन्धा पर घुमने आया था, पानी के साथ सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से सीधा नीचे गिर गया, सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना संतनगर पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल बनवासी को सीएचसी लालगंज भेजा जहाँ डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया , थाना सन्तनगर पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,