मिर्ज़ापुर ट्रेन में चढ़ते समय गिरे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत
मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर महानन्दा ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार युवक मोहम्मद अकरम जो मधुपुर बिहार का रहने वाला था , जो अपने परिवार के साथ बिहार से दिल्ली की ओर जा रहा था , मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए युवक उतरा था , इसी बीच ट्रेन चल पड़ी दौड़कर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलकर नीचे गिर गया , जिससे ट्रेन की चपेट में आने से कटकर युवक की मौत हो गयी , मौके पर पहुंची जीआईपी पुलिस द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,