मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने स्वंय सहायता समूह के द्वारा बनाए गए साड़ी चुनरी को मां विन्ध्यवासिनी देवी को किया अर्पित
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा अक्षय तृतीया के पर्व पर सिटी विकास खण्ड के ग्राम खजुरी में किरन महिला ग्राम संगठन स्वंय सहायता समूह के द्वारा स्थापित पावर लूम प्लांट से तैयार किए गए प्रथम चुनरी साड़ी को विन्ध्याचल के गंगा घाट पर विधिवत पूजन अर्चन करते हुए स्वंय सहायता समूह की महिलाओ के साथ साड़ी व कलश को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में पहुंचकर विन्ध्यवासिनी देवी को अर्पित किया तथा पावर लूम प्लांट को उतरोत्तर विकास हेतु मंगल कामनाएं की, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सिटी के अलावा किरन महिला ग्राम संगठन स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहें ,