मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने बालिकाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक कर सेनेटरी पैड वितरण किया
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज नगर के आर्यकन्या इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब द्वारा स्कूल के बालिकाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूकता, व सेनेटरी पैड का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसकी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के पहुचने पर आर्यकन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रीता वर्मा ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया , जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया , जिलाधिकारी ने बच्चों को माहवारी के बारे में जागरूक किया व इस दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होने इस दौरान होने वाले दर्द व दिक्कतों से निजात पाने के लिए मेडिटेशन व योगासन का सहारा लेने के लिए सलाह दी और अगर किसी कारण से ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो वह निसंकोच अपने अभिभावक अथवा डाक्टर से सलाह लेना चाहिए ,