मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभाजन विभीषिका के दौरान अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगो की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी , तत्पश्चात जिलाधिकारी सिटी क्लब पहुंचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रोणात्सर्ग करने वाले लोगो की याद में सिटी क्लब में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया , उसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर प्रबोधनी संस्था की महिला सदस्यों के द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया , वहां पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया , दूधनाथ तिराहा पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण भी किया , तो वही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में भी जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के साथ बालमुकुन्द चतुर्वेदी, अतुल पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार द्विवेदी के द्वारा भी मौन धारण कर विभाजन विभीषिका में अपने प्राणों को गवाने वाले के प्रति श्रद्धांजलि दी गयी ,