मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ग्रामीणों द्वारा बनाये गए झूले पर झूल किया मनोरंजन
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मझवां ब्लाक के लरका गांव पहुची थी , वहा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सावन माह के देखते हुए परम्परा के अंतर्गतएक झूले को बनाया गया था , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल झूले को देखकर उस पर बैठकर झूलते नजर आयी , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया , दरसल मिर्ज़ापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हर किसी से इतनी घुल मिल जाती है जिसकी वजह से उनकी चर्चा जनपद में हर क्षेत्रो में जमकर होती रहती है , वजह भी है उनके काम करने का तरीका , गरीबो को न्याय के लिए ताबड़तोड़ एक्शन , गरीबो की जमीन हड़पने वाले भूमाफिया के ऊपर शिकंजा , ऐतिहासिक धरोहर को सजाने सवारने जैसे कई न्याय व लोकप्रिय कार्य करने की वजह से हमेशा चर्चा में होना आम बात है , बीते दिनों मझवां ब्लाक के लरका गांव पहुची थी , जहा पर उन्होंने ग्रमीणों द्वारा बनाये गए झूले पर बैठकर झूला झूलकर आनन्द लिया , क्या गरीब, क्या अमीर, क्या छोटा, क्या बड़ा, हर किसी माहौल में ढल जाती है , जिसकी वजह से जनपद में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहना जमकर हर तरफ हो रही है ,