मिर्ज़ापुर जिगना पुलिस ने नकली सोने की गिन्नी बेचने वाले गैंग के तीसरे सदस्य को दबोचा
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र में बीते दिनों नकली सोने की गिन्नी बेचने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है , इस गैंग के तीसरे सदस्य को पुलिस तलाश कर रही थी , आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे भी पुलिस ने दबोच लिया , दरसल पूरा मामला ये है कि थाना जिगना पर 02 जनवरी को जनपद भदोही के रहने वाले सूबेदार उर्फ भोथल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हरिहरपुर सरनी थाना ऊँच जनपद भदोही ने जिगना क्षेत्र के रहने वाले ठगों के खिलाफ नकली सोने की गिन्नी बेच कर उनसे ₹ 2.80 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था , जिसमे पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी व पीली धातु की गिन्नी बरामद कर जेल भेज दिया था , आज तीसरे वांछित अभियुक्त रामआसरे उर्फ भुट्टन पुत्र जिलाजीत निवासी बघौरा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ,