मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में घर में घुस नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र में बीते दिनों घर मे घुसकर एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार बीते 27 अगस्त को थाना जिगना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ एक युवक द्वारा घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना जिगना पर धारा 354क,504, 452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पुलिस ने पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में लगी रही , मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 कमल टावरी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर थाना जिगना क्षेत्र से नामजद अभियुक्त विजय कुमार उर्फ वीरू पुत्र रामकिशोर निवासी बनवारीपुर थाना जिगना को गिरफ्तार लिया , पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,