मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने के मामले में कार्यवाही की गई है , आशीष द्विवेदी खान अधिकारी विगत दिनों तहरीर में बताया था कि ग्राम खैरा में स्थलीय निरीक्षण के दौरान जेसेबी से बालू के अवैध खनन होने एवं परिवहन करने तथा वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए थे , पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनेश कुमार यादव पुत्र सुखई यादव निवासी सराय रहचन्दा थाना मुगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया , धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम, धारा 3/57/70 उ0प्र0 उपखनिज नियमावली, 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 379, 411 में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ,