मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में आज बिजली प्लग में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9 बजे के आस पास की है , जब 52 वर्षीय वीरेंद्र मौर्य पंखे के तार को प्लग में लगा रहे थे , तभी करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,