मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में 8 साल के मासूम की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के मदर गांव में खेलते समय आज 8 साल के एक मासूम बच्चे को जहरीले सांप के काट लेने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी , बच्चे को सांप काटने की सूचना लगते ही घर मे कोहराम मच गया , आनन फानन में परिजनों द्वारा मासूम बच्चे को लेकर डॉक्टरो के पास इलाज के लिए पहुंचे , तो डॉक्टर द्वारा मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया , खेलते खेलते सांप काटने की खबर ने पहले ही परिवार में कोहराम मच गया था , डाक्टरो द्वारा बच्चे को मृत घोषित करते ही पूरे गांव में खबर सुनकर मातम पसर गया ,