मिर्ज़ापुर जनपद में फरार पांच वारंटी गिरफ्तार 28 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 28 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारण्टी 1.बटुक , 2.राजकुमार पुत्रगण स्व0 मुन्नर निवासी अर्जुनपुर थाना विन्ध्याचल , 3.ढुढ़ी पुत्र मिठाई निवासी बिरौरा थाना विन्ध्याचल को उनके घर से गिरफ्तार किया , थाना चुनार पुलिस भी एक वारण्टी झब्बू पुत्र पन्ना बिन्द निवासी सीखड़ थाना चुनार को गिरफ्तार किया , थाना अदलहाट पुलिस ने फरार एक वारण्टी बृजमोहन पुत्र बल्ली यादव निवासी गोठौरा थाना अदलहाट के पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी पांचो वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 28 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना कोतवाली कटरा में 01 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना लालगंज में 03 , थाना हलिया में 01 , थाना जिगना में 01 , थाना सन्तनगर में 06 , थाना चुनार में 02 , थाना अहरौरा में 03 , थाना मड़िहान में 07 , थाना राजगढ़ में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,