मिर्ज़ापुर जनपद में फरार छः वारण्टी गिरफ्तार 17 व्यक्तियों का किया गया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे छः वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 17 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक वारण्टी जवाहिर मिश्रा पुत्र फुलचन्द्र मिश्रा निवासी जलालपुर फतहा थाना कोतवाली शहर को घर से गिरफ्तार किया, तो वही थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फरार चार वारण्टी, 1. मंगरू पुत्र पन्ना, 2. शम्भू पुत्र पन्ना, 3. कल्लू पुत्र गोविन्द, 4. मुरली पुत्र बेचन निवासीगण जयापुर थाना कोतवाली देहात को उनके घर से गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना अहरौरा पुलिस भी एक वारण्टी दिलीप पुत्र छोटेलाल निवासी महुली थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 17 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 01, थाना कोतवाली देहात में 04, थाना पड़री में 02, थाना हलिया में 01, थाना ड्रमण्डगंज में 04, थाना मड़िहान में 04, थाना राजगढ़ में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,