मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चार वारण्टी गिरफ्तार 11 का किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में 11 व्यक्तियों का चालान किया गया, मिली जानकारी के अनुसार अदलहाट पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी जय बहादुर पुत्र भागीरथी निवासी अदलहाट को उसके घर से गिरफ्तार किया, थाना अहरौरा पुलिस भी एक वारण्टी राजेश पुत्र बिरजू निवासी मानीकपुर थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया, थाना राजगढ़ पुलिस ने एक वारण्टी राजाराम पुत्र स्व0 राम भरोस निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस भी एक वारण्टी वारण्टी बृजेश शर्मा पुत्र गोलई राम निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल को उसके घर से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 11 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना विन्ध्याचल में 03, थाना कोतवाली कटरा में 01, थाना चिल्ह में 01, थाना कछवां में 01, थाना अदलहाट में 01, थाना मड़िहान में 02, थाना सन्तनगर में 02 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,