मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार 40 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 40 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी पीयूष पाण्डेय उर्फ पप्पू राम पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी अघवार थाना पड़री को उसके घर से गिरफ्तार किया , थाना चुनार पुलिस भी एक वारण्टी असलम पुत्र जियाउद्दीन निवासी दरगाह शरीफ थाना चुनार को गिरफ्तार किया , थाना सन्तनगर पुलिस भी एक वारण्टी लक्ष्मण पुत्र श्रीपति निवासी मुस्किरा थाना सन्तनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया , इसी प्रकार थाना मड़िहान पुलिस द्वारा भी दो फरार वारण्टी 1.पट्टर पुत्र जोखन, 2.गिरजा पुत्र सूरत निवासीगण काशोपुर थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार पांचो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 40 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 04 , थाना विन्ध्याचल में 01 , थाना कोतवाली देहात में 10 , थाना कछवां में 04 , थाना पड़री में 09 , थाना चुनार में 02 , थाना जिगना में 04 , थाना ड्रमण्डगंज में 03 , थाना सन्तनगर में 02 थाना अहरौरा में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,