मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार 14 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 14 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी विवेक कुमार तिवारी पुत्र माता प्रसाद तिवारी निवासी विजयपुर कोठी थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया , तो वही थाना अहरौरा पुलिस भी फरार एक वारण्टी विलाश पुत्र रामपोश बिन्द निवासी सरिया थाना अहरौरा को उसके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार दोनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 14 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना लालगंज में 01 , थाना चुनार में 04 , थाना जमालपुर में 07 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,