मिर्ज़ापुर जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत
मिर्ज़ापुर जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास एक पिकअप में पैदल जा रहे फूल चन्द्र राहगीर को टक्कर मार दिया , दुर्घटना में फूल चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी , तो वही दूसरी घटना थाना कछवा क्षेत्र के भटौली घाट पर घाटी यहा भी साइकिल सवार वृद्ध जो बरैनी गांव के रहने वाले थे , उनको पिकअप ने टक्कर मार दिया , जिसकी इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,