मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर स्थित दुकानो की नीलामी 15 जुलाई को होगी, इच्छुक व्यक्ति आवेदन करे
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर स्थित दुकानो की नीलामी 15 जुलाई को होगी, जिसमे पूड़ी, मिठाई, नमकीन, चाय, बिस्किट, साइकिल स्टैण्ड, फोटो स्टेट आदि दुकानो के लिये नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति बोली में भाग लेकर दुकान प्राप्त कर सकते हैं, पूरे मामले की जानकारी देते हुये संतोष कुमार गौतम, अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जनपद न्यायाधीश के द्वारा बताया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश अनुपालन में न्यायालय परिसर में पूड़ी मिठाई व नमकीन की नीलामी मुहरबन्द निविदाए आमंत्रित कर की जानी हैं, इस दुकान को लेने वाले इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई तक कार्यालय नजारत अनुभाग में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, मुहरबन्द निविदा दिनांक 16 जुलाई को सांय 04ः30 बजे न्यायालय परिसर के मीटिंग हाल खोली जायेगी , नीलामी प्रक्रिया के सम्बन्ध में सामान्य शर्ते व अन्य जानकारी केन्द्रीय नाजिर, जनपद न्यायालय मीरजापुर से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान प्राप्त की जा सकती हैं , नीलामी की कार्यवाही के लिए न्यूतम धरोहर राशि प्रत्येक दुकान के लिये दस-दस हजार रूपये नगद जमा करनी होगी, न्यायालय परिसर में दुकान संख्या-2, पूड़ी मिठाई व नमकीन, दुकान संख्या-3 चाय, पान, बिस्किट व नमकीन, दुकान संख्या-5 चाय, पान, बिस्किट व नमकीन, दुकान संख्या-8 साइकिल स्टैण्ड, दुकान संख्या-9 चाय, पान, बिस्किट व नमकीन, दुकान संख्या-10 चाय, पान, बिस्किट व नमकीन तथा दुकान संख्या-13 फोटो स्टेट की है ,