मिर्ज़ापुर जनपद न्यायधीश जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायधीश अनमोल पाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आज संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एक-एक बन्दियों से मिलकर जेल में मिल रही भोजन, इलाज, नाश्ता की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया, साथ ही बन्दियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ किया , निरीक्षण के दौरान किचन में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को देखा , जिला कारागार के अस्पताल, बैरको का भी निरीक्षण किया , इस अवसर कारागार में जनपद न्यायधीश अनमोल पाल को गार्ड आॅफ आनर की सलामी दी गयी , जनपद न्यायधीश अनमोल पाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजो से वार्ता कर उन्हे मिल रही दवा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की, निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव, जिला कारागार अधीक्षक मौजूद रहे ,